एमसीएल द्वारा 18वॉं स्‍थापना दिवस एवं उत्‍कल दिवस समारोह मनाया गया

     बुर्ला स्थित महानदी कोलफील्‍ड्स लिमिटेड ने अपना 18 वाँ स्‍थापना दिवस मनाया । एमसीएल के मुखिया श्री श्रीरामजी उपाध्‍याय,अध्‍यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, कार्यकारी निदेशकगण एमसीएल बोर्ड के सदस्‍य,पूर्व निदेशकगण,सीवीओ एवं जेसीसी के सदस्‍यों सहित एमसीएल के कर्मचारियों एवं हजारों दर्शकों के करताल ध्‍वनि के साथ केक काटा गया । एमसीएल के सीएमडी र्श्री उपाध्‍याय ने कहा कि हमारे कर्मियों के अमूल्‍य योगदान के कारण आज यह कंपनी शीर्ष स्‍थान पर पहुँच सकी है । कंपनी ने वर्ष 2008-09 के दौरान कोयला उत्‍पादन 96.34 मिलियन टन लक्ष्‍य हासिल कर सका है । निदेशक(कार्मिक) श्री श्‍यामाचरण पाढी ने अपने अभिभाषण में कहा कि आज के दिन हमें संकल्‍प लेना है कि हम सब मिलकर कही लगन और मेहनत से एमसीएल को सर्वोत्‍तम कोल कंपनी बनायेंगे एवं ओडिशा के विकास में भागीदारी बनेंगे । स्‍पंदन,राउरकेला के कलाकार द्वारा ओडिशी नृत्‍य प्रस्‍तुत किया गया ।  लोकप्रिय गायिका श्रीमती सुस्मिता दास द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया गया ।

     दिनांक 01.04.2009  का कार्यक्रम  उत्‍कल दिवस से सम्‍बन्धित रहा जो राज्‍य के लिए समर्पित किया गया । कार्यक्रम के प्रारम्‍भ में आनन्‍द विहार के कलाकारों द्वारा बन्‍दे उत्‍कल जननी ओडिशा के जातीय संगीत प्रस्‍तुत किया गया एवं मुख्‍य वक्‍ता प्रो0 पारथ सारथी ने ओडिशा के महापुरूषों पर अपना अमूल्‍य भाषण प्रस्‍तुत किया ।

     दिनांक 02.04.2009 को एमसीएल के एचआरडी विभाग द्वारा जागृति विहार प्रेक्षालय में वैश्विक मंदी के दौर में एमसीएल के समक्ष चुनौतियॉं (Global Recession-Challenges for MCL Ahead )शीर्षक पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया ।                                                     

 इस सेमिनार के प्रारंभ में एमसीएल के निदेशक कार्मिक श्री श्‍यामाचरण पाढी ने स्‍वागत भाषण प्रस्‍तुत किया जबकि एमसीएल के सीएमडी श्री श्रीरामजी उपाध्‍याय ने उदघाटनीय भाषण प्रस्‍तुत किया । सम्‍बलपुर वश्विविद्यालय के इकोनमिक विभाग के प्रो0 एस. एस. रथ, निदेशक(वित्‍त) श्री बी. महापात्र, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री ए. के.सिंह एवं निदेशक(तकनीकी/आपरेशन) श्री ए. के. तिवार, एमसीएल के बोर्ड के सदस्‍य श्री अब्‍दुल कलाम एवं श्री ब्रिज किशोर तथा पूर्व निदेशकगण श्री जी.डी.गुलाब एवं श्री एस. पी.सिं ने इस सेमिनार में   अधिकारियों ने अपना बहुमूल्‍य विचार प्रस्‍तुत किया । उक्‍त सेमिनार को श्री डी चट्टोपाध्‍याय, महाप्रबंधक(एचआरडी) ने सफल संचालन किया ।  

     दिनांक 03.04.2009 को एमसीएल के राजभाषा विभाग द्वारा जागृति विहार प्रेक्षालय में गोपालकृष्‍ण गोखले पर एक प्रश्‍नमंच का आयोजन किया गया । इस प्रश्‍न मंच में एमसीएल के अधिकारियों / कर्मचारियों एवं डीएवी स्‍कूल के बच्‍चों ने बहु संख्‍या में भाग लिया । पूर्व निदेशकगण श्री आर.के;चेचानी, श्रीमती चेचानी,श्री अमरजीत राय शर्मा,श्रीमती शर्मा , श्रीमती घोडके , श्री ए.एस;प्रसाद, श्रीमती प्रसाद आदि ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्‍कृत किया । श्री उदयनाथ बेहेरा,उप प्रबंधक(राजभाषा) ने उक्‍त प्रश्‍नमंच का संचालन किया । शाम 5;00 बजे श्रीरामजी उपाध्‍याय,अध्‍यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, कार्यकारी निदेशकगण, एमसीएल बोर्ड के सदस्‍य,पूर्व निदेशकगण,सीवीओ एवं जेसीसी के सदस्‍यों ने जागृति विहार में फीजिओथेरोपी सेंटर का उद्घघाटन किया एवं वृक्षारोपण भी किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के पीछे सीएमडी श्री उपाध्‍याय, निदेशक कार्मिक श्री पाढी के मार्गदर्शन तथा मुख्‍य महाप्रबंधक(प्रशासन/अधि/कल्‍याण) श्री जनोतकर एवं महाप्रबंधक(कार्मिक) श्री एस.एस;घोष तथा अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रवर समिति को इसका श्रेय जाता है ।

 

 (डी मेहरा)

                                      जनसंपर्क अधिकारी