एमसीएल मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित
दिनांक 27 मार्च,09 को एमसीएल मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिमि की बैठक अयोजित हुई । मुख्य अतिथि श्री एस आर उपाध्याय ,अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने उक्त बैठक की अध्यक्षता की । निदेशक(वित्त) श्री बलभद्र महापात्र , निदेशक (तकनीकी एवं आपरेशन) श्री ए. के. तिवारी, निदेशक(कार्मिक) श्री श्यामाचरण पाढी आदि सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इनके अलावे श्री अमरेन्द्र कुमार, मुख्य महाप्रबंधक(मानव संसाधन विकास एवं राजभाषा) तथा डा0 हरिश्चन्द्र शर्मा,हिन्दी प्राध्यापक,हिन्दी शिक्षण योजना,सम्बलपुर तथा मुख्यालय के मुख्य महाप्रबंधक/महाप्रबंधक,सभी विभागाध्यक्ष एवं क्षेत्रों के नामित राजभाषा अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक(माससं/राजभाषा) ने अध्यक्ष महोदय एवं उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का स्वागत किया । पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों पर कृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की ।
अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने एमसीएल मुख्यालय एवं क्षेत्रीय स्तर पर राजभाषा पर कार्यान्वयन की समीक्षा की एवं इसके विकास हेतु और प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया । निदेशकगण ने राजभाषा नीति के धारा 3(3) का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष जोर दिया ।
श्री उदय नाथ बेहेरा,उप प्रबंधक(राजभाषा) ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं आभार प्रकट करने के उपरान्त बैठक की कार्यवाही समाप्त हुई ।