एमसीएल को ग्रीनटेक एनवाइरनमेंट एक्‍सलेंस एवार्ड-2008 मिला

                    गत दिनांक 5;9;2008 को सीडाडे डे गोवा,गोवा में नई दिल्‍ली स्थित ग्रीनटेक फाउण्‍डेशन के तत्‍वावधान में आयोजित एक सम्‍मेलन में महानदी कोलफील्‍डस लिमिटेड को 9वीं वार्षिक ग्रीनटेक एनवाइरमेंट एक्‍सलेंस सिलवर एवार्ड-2008 प्रदान किया गया  । ओडिशा में पर्यावरण क्षेत्र में उल्‍लेखनीय उपलब्‍धी के लिए एमसीएल को उक्‍त एवार्ड प्रदान किया  गया ।   इस अवसर पर ग्रीनटेक फाउण्‍डेशन,नई दिल्‍ली द्वारा गोवा में आयोजित समारोह में माननीय सांसद तथा पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री श्री एस वाई नायक के कर कमलों से एमसीएल की ओर से महाप्र‍बंधक(पर्यावरण) श्री वी के कटवाले उक्‍त पुरस्‍कार ग्रहण किया है । एमसीएल के लिए गौरव की बात है कि एमसीएल के 5 खुली खदानों को सार्टिफिकेट ऑफ इन्‍टरनेशनल(यूके) के 4 सदस्‍यों द्वारा आईएसओ 14001 मान्‍यता पाने के लिए स्‍वीकृत प्रदान‍ किया गया ।