एमसीएल को ग्रीनटेक एनवाइरनमेंट एक्‍सलेंस सिलवर एवार्ड

नई दिल्‍ली स्थित ग्रीनटेक फाउण्‍डेशन के तत्‍वावधान में आयोजित एक सम्‍मेलन में महानदी कोलफील्‍डस लिमिटेड को 9वीं वार्षिक ग्रीनटेक एनवाइरमेंट एक्‍सलेंस सिलवर एवार्ड-2008 प्रदान किया गया  । ओडिशा में पर्यावरण क्षेत्र में उल्‍लेखनीय उपलब्‍धी के लिए एमसीएल को उक्‍त एवार्ड प्रदान किया  गया ।   इस अवसर पर ग्रीनटेक फाउण्‍डेशन,नई दिल्‍ली द्वारा गोवा में आयोजित समारोह में माननीय सांसद व पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री श्री एस वाई नायक के कर कमलों से एमसीएल की ओर से महाप्र‍बंधक(पर्यावरण) श्री वी के कटवाले उक्‍त पुरस्‍कार ग्रहण किया है ।