एमसीएल द्वारा आत्‍मविश्‍वास को सुदृढ करने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्‍साहन 

एमसीएल के सीएमडी श्री श्रीरामजी उपाध्‍याय एवं निदेशक(कार्मिक) श्री जी डी गुलाब जी का तालचेर कोलफील्‍ड्स परिदर्शन के दौरान सभी श्रमिकों को शुभेच्‍छा एवं अभिनन्‍दन देने के साथ उनके कार्य निष्‍पादन हेतु प्रत्‍सोहन प्रदान किया एवं उक्‍त अवसर पर एमसीएल के भरतपुर खुली खदान में कार्यरत श्री प्रिय भुषण स्‍वॉंई,डम्‍पर चालक को उनके उल्‍लेखनीय कार्य के लिए श्रीफल एवं अंगवस्‍त्र देकर सम्‍मानित किया है ।  श्री स्‍वॉंई ने दिनांक 18;10;2008 को 50 टन क्षमतायुक्‍त 56 ट्रिप ओ बी निकासी  कर अपनी दक्षता का परिचय दिया है । इसके लिए भरतपुर के परियोजना अधिकारी श्री कल्‍ला एवं एमसीएल प्रबंधन ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की । प्रबंधन द्वारा दिया गया उक्‍त प्रोत्‍साहन से तालचेर कोयलांचल के श्रमिकों में खुशी की लहर छा गयी है । श्रमिकों का कहना है कि अब हमें अपने लक्ष्‍य को हासिल करने में कोई दिक्‍कत नहीं है ।