भरतपुर क्षेत्र में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाडा का समापन एवं  पुरस्‍कार वितरण समारोह संपन्‍न

दिनांक 10.1.2009 को भरतपुर क्षेत्र द्वारा साउथ बलण्‍डा स्‍टेडियम में महानदी कोलफीलडस लि एवं हिण्‍डालको के समिलित सहयोग से वार्षिक खान सुरक्षा पखवाडा-208-09 का समापन समरोह का आयोजन किया गया । श्री जी डी गुलाब,निदेशक (कार्मिक) की अध्‍यक्षता में आयोजित समरोह में खान सुरक्षा महानिदेशक श्री एम एस शर्मा मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।  एमसीएल के निदेशक(वित्‍त) श्री बलभद्र महापात्र, निदेशक (प्रचालन) श्री ए के तिवारी , निदेशक तकनीकी एवं योजना परियोजना श्री ए के सिंह एवं मुख्‍य सतर्कता अधिकारी श्री नवीन कुमार प्रधान विशिष्‍ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे एवं सम्‍मानीय अतिथि के रूप में श्रमिक प्रतिनिधि सर्वश्री श्रीवल्‍लभ पाणिग्राही, कृष्‍णचन्‍द्र पात्र,सुदर्शन मोहन्‍ती,अनित चक्रवर्ती तथा मुख्‍य महाप्रबंधक/ महाप्रबंध तथा भुवनेश्‍वर एवं रॉंची के वरिष्‍ठ खान सुरक्षा अधिकारियों आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के प्रारंभ में भरतपुर क्षेत्र के मुख्‍य महाप्रबंधक बी एन झा ने स्‍वागत भाषण दिया । महाप्रबंधक(खान सुरक्षा) श्री एस राय चौधरी ने संक्षिप्‍त विवरणी दी । मुख्‍य अतिथि एवं सम्‍मानिय अतिथियों ने खान सुरक्षा स्‍मारिका का विमोचन किया ।  उक्‍त अवसर पर अतिथियों ने अपने अभिभाषण में कहा कि हम शून्‍य दुर्घटना दर हासिल करने के लिए इस वर्ष वचनवद्ध है । उन्‍होने खुली खदान एवं भूमिगत खदान में श्रमिक कार्य करते समय सुरक्षा प्रति ध्‍यान देने हेतु परामर्श दिया । इस अवसर पर खान सुरक्षा से सम्‍बन्धित विभिन्‍न स्‍टाल लगया गया था जिसमें विभिन्‍न कोयला खदानों तथा बहार राज्‍य के सुरक्षा सम्‍बन्धित सामग्री प्रदर्शित किया गया था । अतिथियों ने खान सुरक्षा पर हुए प्रतियोगिता में विजयी खदानों को पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया ।